Hazaribagh

राजस्व संग्रहण हेतु सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के दिए गए निदेश

Share
Share
Khabar365news




अधिकृत सेकंड हैंड कार विक्रेताओं के द्वारा वाहनों के निबंधन में पहुंचाई जा रही राजस्व क्षति आदि जैसे सघन मामलो पर जांच कर कार्रवाई करने के दिए सख्त आदेश



हजारीबाग: वित्तीय वर्ष 2024-25 के राजस्व संग्रहण हेतु प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय-कक्ष में प्रमंडलस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार के द्वारा की गई। बैठक में आयुक्त श्री कुमार ने राज्य सरकार के द्वारा जिलावार निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अध्ययन राजस्व वसूली की जिलावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले किसी भी जिला परिवहन कार्यालय की राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई। जिसके अनुरूप आयुक्त ने निर्धारित राजस्व की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त कार्य योजना बनाई जाने की आवश्यकता महसूस करते हुए सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निदेश दिया।

बैठक के दौरान आयुक्त ने विशेषकर खनन क्षेत्र में नागालैंड के निबंधित वाहनों का प्रयोग, निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग, स्कूल में प्रयुक्त किये जा रहे वाहनों का परमिट प्राप्त नहीं किया जाना, अधिकृत सेकंड हैंड कार विक्रेताओं के द्वारा वाहनों के निबंधन में पहुंचाई जा रही राजस्व क्षति आदि जैसे अन्य संबंधित मामलों एवं बिंदुओं पर सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में विजय कुमार, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव उत्तरी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, हजारीबाग, बैधनाथ कामती जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग, हजारीबाग मोटर यान निरीक्षक विजय गौतम,शैलेश प्रियदर्शी, जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह, मनीषा वत्स, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामगढ़, इंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा, बीजय कुमार सोनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा, एवं वंदना सेजवलकर, जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो आदि उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...