Home Jharkhand *घाटो जमा मस्जिद व मदरसा के स्थानांतरण में हो रहे षड्यंत्र के खिलाफ बैठक की गई*
Jharkhand

*घाटो जमा मस्जिद व मदरसा के स्थानांतरण में हो रहे षड्यंत्र के खिलाफ बैठक की गई*

Share
Share

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिले के घाटो जमा मस्जिद और मदरसा के स्थानांतरण के खिलाफ एवं 84 अंजुमन की मजबूती के मद्देनजर 84 अंजुमन का महापंचायत – अंजुमन जमेतुल अंसार की आमसभा पंचायत भवन ,आरा उत्तरी में आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को हुई बताते चलें की वर्तमान में निर्माणाधीन जामा मस्जिद एक एकड़ से ज्यादा में स्थापित है लेकिन दुसरे जगह पर स्थानांतरित करने पर मात्र 15 डिसमिल जमीन देकर लिपापोती किया जा रहा दुसरी और आसपास के जगह को छोड़कर यहां से कई किलोमीटर दुर लें जाने का तैयारी षड्यंत्र किया जा रहा है। जिसे लेकर बैठक किया गया इस बैठक में मुख्य अतिथि 84 अंजुमन के सदर जनाब डॉक्टर सिराज अहमद एवं विशिष्ट अतिथि सेक्रेटरी जनाब हाजी खलील साहब उपस्थित रहे । सभा का संचालन जनाब शमशेर आलम – जरवा ने किया । 84 अंजुमन की बैठक में रामगढ़ , हजारीबाग और बोकारो जिला के लगभग 84 पंचायत के सदर / सेक्रेटरी / युवा / बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए । 84 अंजुमन के महापंचायत में निम्नलिखित निर्णय लिया गया :-१. टाटा प्रबंधन को पुनः एक रिमाइंडर पत्र दिया जाएगा यदि 15 दिनों के अंदर उसपर सार्थक विचार कर उचित परिणाम नहीं दिया तो दिसंबर माह में टाटा प्रबंधन के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

84 अंजुमन के फैसले का सम्मान नही करने पर टाटा कंपनी के का कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा । जिसकी जिम्मेवार टाटा प्रबंधन स्वयं होगी । 84 अंजुमन अपनी आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा और अपने मां और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा ।२. महापंचायत में मुस्लिम समाज सुधार पर भी चर्चा करते हुए शादियों को दहेज मुक्त , बाजा मुक्त , पटाखा मुक्त , एवं शरीयत के अनुसार काम से कम लोगों को बारात ले जाने पर पहल करने की बात की गई । शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जनसंपर्क अभियान एवं एक लड़कियों के लिए एदारा बनाने का फैसला लिया गया ।महापंचायत में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे मोहम्मद कुर्बान अंसारी , मोहम्मद मंजूर अंसारी , मोहसिन खान , इकरामुल अंसारी , महबूब आलम , हैदर अली , डॉ जमील , मोहम्मद इस्माइल , सहीम जाफरी , मोहम्मद अजमत अंसारी , मोहम्मद अहसान अंसारी , हाजी यासीन अंसारी , गुलाम नबी , छोटू खान , अखिल अख्तर , शेरू कुरैशी , अख्तर अंसारी , हाजी अफजल , मोहम्मद बिलाल , तस्लीम अंसारी , मोहम्मद हसीब ,राजा खान,गुलाम जिलानी एवं 84 अंजुमन के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...