Jharkhand

*पतरातु डैम परिसर में चैती छठ पूजा को लेकर स्वयंसेवी संस्था मानव सेवा संस्था द्वारा बैठक की गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु डैम परिसर में आज स्वयंसेवी संस्था मानव सेवा संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा मनाए जाने व छठ व्रतीयों को सहयोग करने को लेकर आज रविवार को डैम परिसर छठ घाट में बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राजीव रंजन व संचालन चंदन कुमार ने किया। बैठक में चैती छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किए गए। इस क्रम में संस्था अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल को नहाय खाय, 13 अप्रैल को खड़ना, 14 अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य देव अर्घ्य व 15 अप्रैल 2024 को उदयीमान दीनानाथ भास्कर के अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा का समापन होगा। साथ ही बताया गया कि चैती छठ महापर्व पर डैम में छठ व्रतियों के लिए छठ घाट की साफ-सफाई, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, जगह-जगह स्वागत तोरण द्वार, फल, फूल, दूध, नारियल व अन्य पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही डैम परिसर में विशाल पूजा पंडाल में सात घोड़े पर सवार भगवान दीनानाथ भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की व्यवस्था के साथ उदयीमान सूर्य देव की पूजा समाप्ति पर महाप्रसाद का वितरण की जाएगी। वहीं बैठक में मुख्य रूप से गणेश करमाली, विनोद कुमार, सुनील कुमार सिंह, गोवर्धन लोहार, योगेश सिंह, अजय कुशवाहा, सलाउद्दीन अंसारी, मिन्हाज अंसारी, जुल्फान अंसारी, शंभू शरण सिंह, भुनेश्वर मुंडा, योगेश महतो, रवि करमाली, तिलक मुंडा, विशेश्वर मुंडा, मोहन शुक्ला, पवन रंजन, आलोक कुमार, शंकर महतो आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...