Jharkhand

*पतरातु कन्डेर पंचायत हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के मुद्दे पर पंचायत के महिलाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत आज टी बी मुक्त ग्राम पंचायत जागरूकता अभियान के तहत पतरातु प्रखंड के कन्डेर पंचायत के सीउर हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर टी बी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के मुद्दे पर पंचायत के महिलाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। रामगढ़ उपायुक्त महोदया के निर्देशानुसार तथा सिविल सर्जन डा महालक्ष्मी के मार्गदर्शन में टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत टी बी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लक्षय को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला यक्ष्मा केंद्र रामगढ़, पंचायती राज विभाग एवं पिरामल स्वास्थ के सहयोग से टी. बी. मुक्त ग्राम पंचायत के मुद्दे पर सीउर हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर टी बी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने तथा सामुदायिक सदस्यो एवं महिलाओं के साथ बैठक किया गया।

सामुदायिक सदस्यों एवं महिलाओं के साथ बैठक का उद्देश्य बताते हुए पिरामल स्वास्थ्य के अजय नारायण दुबे ने टी बी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए जागरुक करना और टी बी उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता के द्वारा टी बी मुक्त ग्राम पंचायत तथा रामगढ़ जिले को 2024 तक टी बी मुक्त किया जा सकता है के संबंध में जानकारी दिया गया ।बैठक में उपस्थित सामुदायिक सदस्यों एवं महिलाओं को टी बी के लक्षण बताते हुए कहा कि टी बी बीमारी का इलाज संभव है और जिला यक्ष्मा विभाग सभी टी बी यूनिट में नि:शुल्क जांच कर टी बी मरीजों के पहचान और नि:शुक्ल दवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ डिबीटी के माध्यम से 500 रुपए प्रतिमाह पोषण युक्त खान पान के लिए इलाजरत टी बी मरीज को दिया जाता है और उपायुक्त रामगढ महोदया के पहल से निश्चय मित्र टाटा स्टील फाउंडेशन घाटो के द्वारा प्रोटीन युक्त पोषण पैकेट प्रतिमाह इलाजरत टी बी मरीज को दिया जा रहा है सामुदायिक सहभागिता के तहत जनप्रतिनिधि अपने-अपने पंचायत में टी बी के संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्ति को जैसे दो सप्ताह से खांसी होना, शाम में बुखार आना,भूख ना लगना,वजन कम होना, छाती में दर्द होना ,मधुमेह के रोगी इत्यादि लक्षण हो तो वैसे व्यक्ति को उत्प्रेरित कर सहिया के सहयोग से या स्वयं नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर संदिग्ध मरीज की जांच करवाने में मददगार बनें और अगर पाज़िटिव होने पर टीबी की दवा नि:शुक्ल रोगी के घर पर उपलब्ध करायी जाती है।सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुमन ने सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए आनुरोध किया कि आप सभी लोग सहयोग करें तो टी बी मुक्त ग्राम पंचायत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते है।बैठक में सहिया साथी सरिता जी सहिया सबिता, मंजु,अनिता,चन्दलेखा तथा अन्य सामुदायिक लोग उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...