CrimeJharkhandRamgarh

रामगढ़ नई सराय स्थित मोटरसाइकिल जांच के क्रम में एक पिस्तौल और कारतूस बरामद

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । रामगढ़ नई सराय स्थित ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ग्लैमर मोटरसाइकिल (जेएच 11 एस-4198) से अवैध देसी रिवॉल्वर और जिंदा गोली बरामद की है। मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुअनि मनोज कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुअनि मनोज कुमार (उम्र 55 वर्ष) ट्रैफिक व्यवस्था और एंटी क्राइम वाहन चेकिंग में तैनात थे।

इस दौरान आज दोपहर लगभग 1:30 बजे एक ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रोककर उसके दस्तावेज मांगे गए। युवक ने कहा कि वह घर से कागज लाकर देता है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी फोटो खींचकर उसे समय दिया। लेकिन देर शाम 5 बजे तक वह युवक नहीं लौटा, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। जांच में मोटरसाइकिल का इंजन नंबर और चेसिस नंबर सही पाए गए। आसपास पूछताछ करने के बाद भी कोई दावेदार सामने नहीं आया।

शहरी गश्ती पुलिस पदाधिकारी पुअनि सुरेश उराँव को मौके पर बुलाया गया। संदिग्ध स्थिति के कारण मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ी गई। इसके भीतर से एक हरे रंग का बैग मिला। बैग खोलने पर पुलिस को एक देसी रिवॉल्वर, रिवॉल्वर के चैम्बर से एक जिंदा गोली (380 लिखा हुआ), एक चाँदी जैसा पायल बरामद हुआ।

बरामदगी की यह कार्रवाई पुलिस के सामने मौजूद गवाह आ. 427 नरेश कुमार महतो और हवलदार संजय कुमार राय की उपस्थिति में की गई। पुलिस के अनुसार, बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखना और उसका परिवहन करना संज्ञेय एवं दंडनीय अपराध है। पुअनि मनोज कुमार ने आवेदन देकर मोटरसाइकिल चालक एवं मालिक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...