BreakingCrimeJharkhandRamgarh

रामगढ़ जिले के रांची रोड सियाराम नगर में भाड़े के मकान में रहने वाली एक युवती पार्वकी ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रांची रोड सियाराम नगर में भाड़े के मकान में रहने वाली एक युवती पार्वकी ने बुधवार की शाम गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. पार्वती होटल में काम करने वाले अनिल रजक की पुत्री थी. अनिल की पत्नी दूसरे घरों में खाना बनाने का काम करती है. शाम करीब 5 बजे जब वह वापस घर आई, तो देखा कि बेटी पार्वती (18 वर्ष) फंदे से लटकी हुई है. यह देख उसके होश उड़ गए. मां के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पार्वती को फंदे से उतारा. उसकी मौत हो चुकी थी.

सूचना पाकर कुजू थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय हेंब्रम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी मिलते ही पड़ोस में रहने वाले रानी मिश्रा, मनीष राज पॉल, वार्ड 7 के मुखिया अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...