रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत बरतुआ में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि बोकारो जिला के चगड़ी निवासी निर्मला देवी बाइक में बैठकर कुरबीज गांव मरखी में शामिल होने के लिए जा रही थी।
इसी दौरान वह बरतुआ गांव में बाइक से गिर गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Leave a comment