CrimeJharkhand

*भुरकुंडा बैंक आफ बड़ौदा स्थित चार दिन पुर्व हुई दुर्घटना में इलाज के दौरान युवक की मौत खबर*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र बैंक आफ बड़ौदा स्थित चार दिन पुर्व हुई दुर्घटना में भुरकुंडा जवाहर नगर निवासी विकास कुमार पिता राम अवतार सिंह की रांची राज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर सामने आ रही है लेकिन मौत होने की खबर का अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है।सूत्रों में चर्चा है कि भुरकुंडा बैंक आफ बड़ौदा के पास एक ठेला संचालक एवं युवकों के बीच हुई नोंक-झोंक में ठेला संचालक ने युवक को बेरहमी से पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने गंभीर स्थिति देखकर रिम्स रांची रेफर कर दिया। जहां घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही और आज इलाज के दौरान मौत हो गई फिलहाल मौत होने का अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है।इस घटना में दो लोगों को चोट पहुंची थी जिसमें राजन उर्फ बिंदा साव के लड़के हर्ष की स्थिति सही बताई जा रही वहीं विकास कुमार पिता राम अवतार जो भुरकुंडा थाना में पुर्व में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे जिनके बेटे विकास कुमार की आज रांची राज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर चर्चा में आ रही है। बताते चलें कि इस घटनाक्रम को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं थीं आसपास के दुकानदार द्वारा बचाव करते हुए सड़क हादसा को लेकर चर्चा का बाजार बनाया गया तो वहीं कुछ लोगों ने घटनास्थल पर मार-पीट होने की बात को लेकर चर्चा का बाजार बनाया गया है। पूरे मामले पर अभी तक भुरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज नहीं किया गया है शिकायत दर्ज होने के बाद ही पुलिस जांच में सच सामने आएगी और परिजनों को न्याय मिल पाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धोनी के जन्मदिन पर फ्री चाय पिलाता है देवघर का चायवाला

Khabar365newsदेवघर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रति...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नवजात की मौत की सूचना के बाद मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,

Khabar365newsरांची। रिम्स में एक नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

धोनी के 45वें जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Khabar365newsभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ED ऑफिस पहुंचे रामेश्वर उरांव, शराब घोटाला और बेटे से जुड़े मामलों में पूछताछ

Khabar365newsझारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय...