Home Jharkhand सोसो कलां पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का किया गया आयोजन
JharkhandRamgarh

सोसो कलां पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Share
Share

गोला से अशफाक अहमद की रिपोर्ट

▪️विधायक ममता देवी व प्रखंड के अधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

▪️विधायक ने संविधान दिवस पर उपस्थित लोगों को दिलाई शपथ

गोला।प्रखंड क्षेत्र के सोसो कलां पंचायत सचिवालय में बुधवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता सम्मिलित हुई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक ममता देवी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस शिविर में जॉब कार्ड,जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,दाखिल खारिज,वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित अनेक लोक-कल्याणकारी सेवाओं से संबंधित आवेदनों और समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया जा रहा है।उन्होंने सभी ग्रामीणों से इन सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक के द्वारा कई महिलाओं का गोद भराई संस्कार संपन्न कराया तथा लाभुकों के बीच चेक वितरण भी किया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सुधा वर्मा,अंचल अधिकारी सीताराम महतो, कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, पंचायत सचिव संगीता लकड़ा, रोजगार सेवक संदीप दास,उप मुखिया लईक आलम,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉर्डिनेटर देवेंद्र कुमार बास्के,पंचायत समिति सदस्य अमीरून निशा,जल सहिया बबीता देवी, गौरीशंकर महतो, पिंगलेश महतो, हसन इमाम अंसारी, सगीर अहमद,जेएसएलपीएस प्रदान के रीमा देवी,उषा देवी, रेखा देवी, पिंकी देवी तथा प्रखंड के कर्मी सहित जनप्रतिनिधि के अलावे सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...