BreakingJharkhandRanchi

फेसबुक लाइव आकर आशिक ने खुद को मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

रांची। एकतरफा प्यार में रांची के एक कॉलेज की छात्रा निवेदिता नयन की गोली मारकर हत्या करने वाले अंकित ने शनिवार को फेसबुक पर लाइव आकर खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रांची के कोकर अयोध्यापुरी मुहल्ले से उसकी लाश बरामद कर ली है। उसने शुक्रवार देर शाम रांची शहर के हरमू में निवेदिता की हत्या उस वक्त कर दी थी, जब वह अपनी सहेली के साथ हॉस्टल लौट रही थी।

20 वर्षीय निवेदिता और उससे एकतरफा प्यार करने वाला अंकित दोनों बिहार के नवादा के रहने वाले थे। निवेदिता के पिता पटना के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। निवेदिता रांची में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता और परिजनों को शुक्रवार शाम जब वारदात की जानकारी दी गई तो उन्होंने अंकित पर संदेह जताया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अंकित उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह उसपर शादी के लिए दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर उसकी हत्या की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने भी वारदात की जो सीसीटीवी फुटेट निकाली थी, उससे इस बात की पुष्टि हो गई थी कि उसने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद से पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। इधर शनिवार को रिम्स में निवेदिता के पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच शनिवार शाम उसने फेसबुक पर लाइव आकर खुद को गोली मार ली। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी डेड बॉडी बरामद कर ली है। एफएसएल की टीम ने भी वहां से साक्ष्य इकट्ठा किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...