Uncategorized

*कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर विधायक अंबा प्रसाद ने जताई खुशी, कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फलाफल कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला*

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद में कर्नाटक मे कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। इस संदर्भ में उन्होंने कहा है कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली पार्टी खुद दक्षिण भारत में बीजेपी मुक्त हो गई। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो अपार जनसमूह पार्टी के पक्ष में उमड़ा था और जो माहौल कर्नाटक में देखने को मिला था आज उसी का फलाफल कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला और हमारी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बीजेपी की सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, जुमलेबाजी राजनीति का अंतकाल शुरू हो गया है और 2024 में बीजेपी सरकार का पतन तय है। कर्नाटक का जनादेश महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश है, जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब उनकी ही पार्टी दक्षिण भारत से मुक्त हो गई है। अंबा प्रसाद ने कहा कि यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया, कर्नाटक ने बीजेपी की कुराजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है तथा आगामी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तथा अपने झारखंड प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...