भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पलामू में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौडीहा प्रखंड के रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कूप निर्माण के लिए राशि आवंटित करने के बदले लाभार्थी से 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। परेशान लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद ब्यूरो ने गुप्त जांच शुरू की। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया और जाल बिछाया। शुक्रवार को योजना के अनुसार जैसे ही लाभार्थी ने रिश्वत दी, एसीबी की टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के हाथ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धुलवाए गए, जिसमें पानी का रंग बदलने से रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी को पलामू ला रही है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पलामू के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।
Leave a comment