BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कांटा घर पर उग्रवादियों की फायरिंग, कारोबारियों को पर्चा फेंककर दी धमकी

Share
Share
Khabar365news

रांची में अपराध और उग्रवादी गतिविधियों से दहशत का माहौल बना हुआ है। कहीं अपराधी तो कहीं उग्रवादी फायरिंग कर रहे हैं और दोनों के निशाने पर कारोबारी हैं। ताजा मामला खलारी थाना क्षेत्र का है, जहां डकरा स्थित कांटा घर में टीएसपीसी उग्रवादियों ने शुक्रवार की सुबह हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों और कांटा घर के कर्मचारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह बाइक सवार अपराधी अचानक कांटा घर पहुंचे और अंधाधुंध हवाई फायरिंग करते हुए मौके पर पर्चा फेंककर फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनज़र कांटा घर का कामकाज तत्काल बंद कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस फायरिंग की जिम्मेदारी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन द्वारा ली गई है। टीएसपीसी द्वारा छोड़े गए पर्चे में ‘सुदर्शन जी’ के नाम से कोयला और ईंट कारोबारियों को चेतावनी दी गई है। पर्चे में लिखा गया है कि संगठन की जानकारी और अनुमति के बिना कोई भी कारोबारी काम करेगा, तो उसकी जान-माल की जिम्मेदारी स्वयं की होगी। दूसरी ओर खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

न्यू मार्केट टेकर स्टैंड में डीएमएफटी फंड से पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कटिया बस्ती...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

योजनाओं के शिलान्यास में मुखिया की अनदेखी, निधि सिंह ने जताई नाराजगी

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में विभिन्न...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

देवघर: शिवगंगा से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदेवघर जेपी पत्रकारगणेश पूजा के दौरान खोरादाह में हुए गोलीकांड के मामले...