BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह से रांची जा रही बस में हादसा, शीशा टूटने से एक महिला सहित 3 यात्री घायल

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह से सुबह छः बजे रांची जा रही मां तारा बस संख्या JH 02AM2458 की शीशा हवा की तेज दबाव के कारण अचानक टूट कर बिखर गया। घटना गिरिडीह डुमरी पथ पर मधुबन मोड से आगे छछन्दो के पास सुबह 6:30 बजे की है। टूटे शीशे की चोट से बस चालक, उपचालक समेत चालक के पीछे केबिन में बैठी एक महिला भी बुरी तरह जख्मी हो गई।

चालक के घुटने एवं हाथ उपचालक के हाथ तथा केबिन में बैठी महिला की चेहरे में टूटे कांच का टुकड़ा घुसने से बुरी जख्मी हो गए। बस में यात्रियों संग रांची जा रहे सदर प्रखंड सह सेंट्रल जेल गिरिडीह के पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ एल एन दास ने अपनी मानवता का मिसाल पेश करते हुए अपने बैग में रखे फर्स्ट एड किट से सभी जख्मी व्यक्तियों को कांच निकाल कर इलाज किए एवं राहत पहुंचाया।

घटना के वक्त गाड़ी काफी तेज चल रही थी। चालक जख्मी होने के बावजुद गाड़ी को नियंत्रित कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना घटने से बच गई। बस में करीब चालीस यात्री सवार थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...

BokaroJharkhand

बोकारो में टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी बैठक, उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा

Khabar365newsरिपोर्टर :- अरविंद कुमार चास बोकारो: बोकारो समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त...