HazaribaghJharkhand

25-30 साल पुराने संस्थानों पर नए नियम थोपने का आरोप: वित्त रहित शिक्षण संस्थानों ने NEP-2020 ड्राफ्ट की प्रतियां जलाईं

Share
Share
Khabar365news

इचाक (हजारीबाग)। नई शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत कक्षा 9 से 12 तक के संचालन के लिए प्रस्तावित नियमावली का विरोध तेज हो गया है। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को इचाक समेत राज्यभर के कई शिक्षण संस्थानों में नियमावली के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
मोर्चा के बैनर तले जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक, आदर्श इंटर महाविद्यालय इचाक, जेएम इंटर महाविद्यालय उरूका, उच्च विद्यालय सिझुआ, उच्च विद्यालय बरकाखुर्द और सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक के शिक्षकों व कर्मियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।


मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित शिक्षण संस्थान पिछले 25 से 30 वर्षों से संचालित हो रहे हैं और पूर्व की नियमावली के अनुरूप इनके पास आवश्यक आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध हैं। उनका आरोप है कि नई नियमावली में निर्धारित मानकों को लागू करने से पुराने संस्थानों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को अनावश्यक रूप से परेशान कर बंद कराने की है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमावली में संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य शंभू कुमार, पंकज कुमार, रत्नेश कुमार राणा, अजीत हंसदा, संजीत कुमार, राजकुमार एवं बिनोद कुमार मेहता, आदर्श इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनीष कुमार, मनोज कुमार, कैलाश कुमार और ममता मेहता सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BokaroJharkhand

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण महाराज का बोकारो में भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क अभियान

Khabar365newsहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhRanchi

पीवीयूएनएल द्वारा रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का सफल आयोजन

Khabar365news“अपशिष्ट से समृद्धि तक : परिवर्तन की सशक्त एवं सतत यात्रा” रिपोर्ट...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी कालीबाड़ी में धूमधाम से मनाई गई बिपद तारिणी पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भक्ति और आस्था के साथ आज...

Jharkhand

आयुष्मान आरोग्य मंदिर डुमरा में विशेष ‘मासिक बुजुर्ग शिविर’ का आयोजन, 64 मरीज की हुई जांच

Khabar365newsराष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से आज...