झारखंडब्रेकिंग

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने दिया ‘कंडेम’ घोषित अस्पतालों के भवन ध्वस्त करने का आदेश

Share
Share
Khabar365news

रांची के प्रसिद्ध चिकित्सा महाविद्यालय रिम्स के साथ साथ राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के पुराने और जीर्ण भवनों का कायाकल्प होगा। ‘कंडेम’ घोषित भवन ध्वस्त होंगे और जिन भवनों में मरम्मति की जरूरत होगी उनकी मरम्मति की जाएगी। अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में रिम्स के साथ साथ  सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को 3 दिन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पत्र के माध्यम से अपर मुख्य सचिव ने रिम्स के साथ साथ सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को निर्देश दिया है कि जमशेदपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ भवनों का निरीक्षण करें और जो भवन बिल्कुल क्षतिग्रस्त हैं और कंडेम घोषित करने के सभी मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें कंडेम घोषित करते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई करें। यदि क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मति की आवश्यकता हो तो उसकी मरम्मति की जाए। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग से प्राक्कलन तैयार कराते हुए मरम्मति की कार्रवाई की जाय। क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मती विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रबंधन तथा अनुरक्षण योजना और विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत प्राप्त क्लेम की राशि से की जा सकती है। इस निमित्त यदि अतिरिक्त राशि की आवश्यकता हो तो विभाग से इसकी मांग की जाय। अपर मुख्य सचिव ने तीन दिनों के अंदर उक्त निर्देश का अनुपालन करते हुए विभाग को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...