झारखंडब्रेकिंग

लातेहार में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

ज़मीन के म्यूटेशन के एवज में रिश्वत की मांग करना एक राजस्व कर्मचारी को महंगा पड़ गया। पलामू एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मंगलवार को लातेहार अंचल कार्यालय के समीप 10 हजार रुपए घूस लेते हुए राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ACB की टीम को इस मामले में एक अन्य राजस्व कर्मचारी पर भी संदेह हुआ, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ACB को लातेहार के एक नागरिक द्वारा शिकायत दी गई थी कि एक राजस्व कर्मचारी ज़मीन का म्यूटेशन कराने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच करने के बाद आरोप की पुष्टि हुई, जिसके बाद ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
सूचक को पूर्व निर्धारित योजना के तहत पैसे देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने मौके पर पहुँचकर उसे धर दबोचा। इसी दौरान एक अन्य राजस्व कर्मी भी वहां मौजूद था, जिसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने जानकारी दी कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी, ग्रामीण बने गवाह
ACB की इस कार्रवाई के समय कार्यालय परिसर में ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। टीम ने बिल्कुल आम नागरिकों की तरह परिसर में रहकर निगरानी की और जैसे ही रिश्वत लेते पकड़ा गया, परिसर में हलचल मच गई।
इसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। आरोपी कर्मचारियों की तलाशी ली गई और फिर ACB की टीम दोनों को अपने साथ पलामू ले गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...