Jharkhand

बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन और खनन विभाग की छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सरायकेला खरसावां जिला खनन विभाग और चांडिल अनुमंडल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम से शुरू किए गए इस अभियान के दौरान जिला खनन विभाग और चांडिल अनुमंडल प्रशासन को बड़ी सफलता मिली. अभियान के पहले दिन 6 हाईवा और 4 ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पकड़े गए. इसके अलावा तिरुलडीह थाना क्षेत्र में 2250 सीएफटी बालू का अवैध भंडारण भी जब्त किया गया. शनिवार को दूसरे दिन सुबह ईचागढ़ और कुकडू प्रखंड क्षेत्र में किए गए छापेमारी अभियान के दौरान एक बालू लदा ट्रैक्टर और लगभग 50 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण

एसडीओ ने पकड़े छह बालू लदे हाइवा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को जिला खनन विभाग की टीम ने चौका थाना अंतर्गत चांदुडीह में औचक छापेमारी की. इस दौरान अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर को जब्त कर चौका थाने में सुपुर्द किया गया. खनन विभाग ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, ईचागढ़ और कुकडू के अंचलाधिकारी, जिला खनन विभाग और तिरुलडीह थाना की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और तिरुलडीह थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर जब्त किया. साथ ही, 2250 सीएफटी अवैध बालू का भंडारण भी जब्त किया गया. इसके बाद, अनुमंडल पदाधिकारी और ईचागढ़ के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना के समीप 6 बालू लदे हाइवा को जब्त कर थाने में सुपुर्द किया गया.

मामले की जांच जारी इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि जब्त वाहनों के परिवहन कागजातों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बालू और अन्य खनिजों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बालू और अन्य खनिज के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकनाका लगाए जा रहे हैं. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के बाद तिरुलडीह पुल के आसपास फिलहाल बालू का अवैध खनन बंद हो गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...