जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्वर्णरेखा व खरकई में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में जमशेदपुर के स्वर्णरेखा व खरकई नदी के तटीय इलाकों में जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से नागरिकों से सजग एवं सतर्क रहने की अपील की गई है। 

जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने जिले के खरखई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों में शरण लें, नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी नगरीय निकाय पदाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर  लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा आपात स्थिति में किसी सूचना या सहायता के लिए कंट्रोल रूम में 0657-2444233 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन

Khabar365newsझालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान...