हजारीबाग

रोड शो में उमड़ी भीड़, सरफराज अहमद ने मांगा वोट

Share
Share
Khabar365news

मोहम्मद सरफराज अहमद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 400 बाइकों का भव्य काफिला

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र शहर में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसी कड़ी में मेयर प्रत्याशी मोहम्मद सरफराज अहमद ने शनिवार को भव्य रोड शो निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों समर्थकों की मौजूदगी और करीब चार सौ बाइकों के लंबे काफिले ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया। रोड शो को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत निदान सेवा सदन, कल्लू चौक से हुई। इसके बाद काफिला इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, मलवीय मार्ग, सरदार रोड, पंच मंदिर चौक, गोवलटोली चौक होते हुए खिरगांव तक पहुंचा। रास्ते भर समर्थकों ने नारे लगाए और प्रत्याशी के समर्थन में जोशपूर्ण वातावरण बनाया। कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने काफिले का स्वागत किया। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिससे कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन का स्वरूप मिला। इस अवसर पर मोहम्मद सरफराज अहमद ने कहा कि यह समर्थन हजारीबाग में सकारात्मक बदलाव की चाह का संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि जनता अवसर देती है तो नगर निगम को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी संस्था के रूप में विकसित किया जाएगा। उनकी प्राथमिकताओं में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, नियमित पेयजल आपूर्ति, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख पहल शामिल हैं। रोड शो के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। अब निगाहें मतदान दिवस पर टिकी हैं, जब यह स्पष्ट होगा कि जनसमर्थन का यह उत्साह मतपेटियों में किस रूप में परिवर्तित होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में चोरी की वारदात का पुलिस ने किया जोरदार खुलासा, दो गिरफ्तार; चोरी के टेंपू और पंप मोटर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और...