BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितों और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातु बलकुदरा स्थित जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड में विस्थापित परिवारों और कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में पूछे गए प्रश्न का भ्रामक उत्तर देने पर विधायक ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।

इस संबंध में विधायक ने राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार के माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर विभागीय पदाधिकारी द्वारा दिए गए भ्रामक एवं तथ्यहीन उत्तर से विधायक चौधरी जी ने माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर अवगत कराया एवं ज्ञापन सौंपा और उनकी अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की ।

विधायक चौधरी ने भ्रामक आंकड़ों पर उठाए सवाल

विधायक ने विधानसभा में दिए गए सरकारी उत्तर को तथ्यात्मक रूप से अपूर्ण और भ्रामक बताया है। विभाग द्वारा कंपनी के हवाले से मात्र 1,568 कामगारों के कार्यरत होने की बात कही गई है, जबकि स्थानीय अभिलेखों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार यह संख्या वास्तविक स्थिति से काफी अलग है।
गंभीर आरोपों की झड़ी
श्री चौधरी ने कंपनी प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • वादे से मुकरना: भूमि अधिग्रहण के समय “जमीन के बदले स्थायी रोजगार” का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक अधूरा है।
  • मानसिक उत्पीड़न: श्रमिकों को राज्य से बाहर स्थानांतरित करना, कम मजदूरी देना और सेवा समाप्ति का डर दिखाकर चुप कराना।
  • पारदर्शिता का अभाव: सेवा शर्तों और स्थानीय नियोजन में प्राथमिकता के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

स्वतंत्र जांच की मांग
विधायक चौधरी ने मांग की है कि मंत्री की अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाए। उन्होंने विस्थापितों और श्रमिकों की समस्याओं की प्रत्यक्ष सुनवाई और आवश्यकता पड़ने पर एक स्वतंत्र जांच समिति गठित कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो औद्योगिक शांति और सामाजिक संतुलन बिगड़ सकता है। विधायक रोशन लाल चौधरी ने बताया है कि उनका मुख्य उद्देश्य तथ्यों को स्पष्ट कर प्रभावित श्रमिकों एवं विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाना है।

इस संबंध में राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधायक चौधरी को सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingझारखंडबिहारब्रेकिंग

पूर्व मुखिया का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Khabar365newsदानापुर। दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

टीवी की आवाज बढ़ाकर वारदात को दिया अंजाम

Khabar365newsपटना। शातिर बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर घर में घुसकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रेन मलेरिया से 8वीं मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Khabar365newsरांची। ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा...