झारखंडब्रेकिंग

2 जुलाई तक बारिश से राहत नहीं, CM हेमंत ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा कि मौसम विभाग द्वारा राज्य के जिलों में कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासन, मौसम विभाग एवं अन्य एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर अलर्ट मोड पर रहते हुए आमजन को हर परिस्थिति में मदद पहुंचाने का कार्य करने का निर्देश दिया। शनिवार को खूंटी जिले में सबसे अधिक 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रांची में 1 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी, लातेहार में 5 मिमी, गुमला में 3 मिमी, देवघर, हजारीबाग और मेदिनीनगर में 2-2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण लातेहार में कुटमू पुल टूट गया है, जबकि रजरप्पा में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। बेतला राष्ट्रीय उद्यान में पानी भर जाने के कारण कई पर्यटक वहां फंस गए थे।

राजधानी रांची में अब तक 552.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 207% अधिक है। झारखंड में सामान्य तौर पर जून से सितंबर के बीच करीब 1030 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 1 जून से अब तक ही 306.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 170.3 मिमी के मुकाबले काफी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को भी रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और देवघर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश हो सकती है, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 2 जुलाई को रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, नदियों और जलाशयों के पास न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन अभी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...