Breakingदेशब्रेकिंग

Bigg Boss 19 में बसीर नेहल के रिश्ते पर बोलीं अफशां खान, यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी खोटी

Share
Share
Khabar365news

बिग बॉस 19 में इस बार भी लव एंगल की चर्चा जोरों पर है. घर के अंदर बसीर अली और नेहल चुड़ासामा की बढ़ती नजदीकियां फैंस का ध्यान खींच रही हैं. झगड़ों और रणनीतियों के बीच दोनों के रिश्ते की गर्माहट अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है.

हालांकि, जहां कुछ दर्शक इस कनेक्शन को सच्चा मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सिर्फ गेम का हिस्सा बता रहे हैं. इसी बीच बसीर की मां अफशां खान ने बेटे और नेहल के रिश्ते पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है -लेकिन उनका यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है.

दोनों के बीच कोई रोमांटिक कनेक्शन नहीं -अफशां खान

अफशां खान ने विरल भयानी के यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि बसीर और नेहल एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं. उन्होंने कहा -बसीर और नेहल बाहर की दुनिया में जिम फ्रेंड हैं. दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है. यह सब नेहल के गेम प्लान का हिस्सा है. बसीर सिर्फ दोस्ती निभा रहा है, लेकिन उसे इसका अंदाजा नहीं कि खेल क्या चल रहा है. जब मैं घर जाऊंगी, तो उसे जरूर बताऊंगी.

नेहल बसीर की मासूमियत का फायदा उठा रही है

बातचीत के दौरान अफशां ने नेहल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बसीर की मासूमियत का फायदा उठा रही हैं. नेहल और फरहाना दोनों मिलकर बसीर के साथ गलत कर रही हैं. पहले नेहल ने ही फरहाना को सलाह दी थी कि वो बसीर से दूरी बना ले, और अब वही उसके करीब आ रही है. ये कैसा रिश्ता है  यहां दोस्ती में भी गेम खेला जा रहा है.

ट्रोल्स के निशाने पर अफशां खान

अफशां खान का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. रेडिट और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. किसी ने उन्हें टिपिकल सासू मां कहा, तो किसी ने मजाक में लिखा, बसीर की शादी से पहले ही सास बन गई हैं.एक यूजर ने लिखा, अपने बेटे की गलती पर कुछ नहीं कहा, बस लड़की को दोष दे दिया.दूसरी ओर, फैंस भी बसीर और नेहल के रिश्ते को लेकर बंटे हुए हैं. कुछ दर्शक इसे सच्चा कनेक्शन मान रहे हैं, जबकि बाकी लोगों का कहना है कि यह सिर्फ शो के गेम प्लान का हिस्सा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...