CrimeJharkhand

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने घर में घुस कर हत्या कर दी

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज। शादी से इनकार करने पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज बीच टोला में सोमवार की रात करीब 12 बजे बासुदेव यादव नामक युवक ने घर में घुसकर 18 वर्षीय इंदु कुमारी उर्फ गुथिया को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बचाने आए भाई ललन यादव व बबन यादव पर भी चाकू से वार कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने इंदु कुमारी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद ललन यादव व बबन यादव को रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को गया-हावड़ा ट्रेन से लेकर भागलपुर रवाना हो गए। ललन यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल का बयान लेने के लिए पुलिस भागलपुर गई है।

पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन वह फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि घर में सभी लोग सोए हुए थे, तभी आरोपित ने चाकू से अंधाधुंध वार कर दिया।

बताया जाता है कि इंदु के पिता रेलवे में थे, उनकी असमय मौत हो गई। अनुकंपा पर मां को नौकरी हुई है। घटना के समय मां ड्यूटी पर थी।

इंदु कुमारी के शव का पोस्टमार्टम डाॅक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने किया, जिसमें डा. तबरेज आलम, डा. फारुख हुसैन तथा डा. सृजा कृष्णा शामिल थीं।

एक तरफा प्‍यार को लेकर हुआ था विवाद

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बासुदेव यादव एकपक्षीय प्रेम करता था। कुछ दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।

हालांकि, स्वजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। बताया कि पुलिस को इसकी सूचना पहले मिली होती तो घटना को रोका जा सकता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...