बोकारो

मुंबई हादसे में झारखंडी मजदूर की मौत के बाद ‘नव झारखंड फाउंडेशन’ बना परिवार का सहारा, दिलाया ₹4 लाख मुआवजा

Share
Share
Khabar365news


बोकारो/मुंबई: दर्दनाक हादसे के बाद जब एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, तब मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बनकर सामने आया नव झारखंड फाउंडेशन। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अम्बाडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर कमलेश महतो की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद फाउंडेशन ने न सिर्फ परिवार का संबल बना, बल्कि अथक प्रयास कर मृतक परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा भी दिलाया।
जानकारी के अनुसार, कमलेश महतो नई मुंबई क्षेत्र में स्थित एपीएस कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया। कमलेश अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चियों को छोड़ गए, जिनके सिर से अचानक पिता का साया उठ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नव झारखंड फाउंडेशन की डोंबिवली शाखा तुरंत सक्रिय हुई। फाउंडेशन से जुड़े विश्वास यादव, नारायण महतो, खेमू महतो, सहदेव महतो, खेमलाल महतो और दिनेश गुप्ता सहित कई समाजसेवियों ने कंपनी प्रबंधन से लगातार वार्ता की, दबाव बनाया और आखिरकार पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने में सफलता हासिल की। इतना ही नहीं, बीमा राशि मिलने तक परिवार की तत्काल जरूरतों को देखते हुए ₹25 हजार की सहायता राशि भी खाते में उपलब्ध कराई गई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में रह रहे झारखंडवासियों की एकजुटता ने यह साबित कर दिया है कि विपत्ति की घड़ी में समाज ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। लोगों का कहना है कि अगर सामाजिक संगठन इसी तरह आगे आते रहें, तो संकट में घिरे परिवारों को नई उम्मीद मिल सकती है।
साथ ही समाजसेवियों ने सरकार से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, बीमा और आपदा सहायता को लेकर मजबूत एवं प्रभावी नीति बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी त्रासदी के बाद असहाय न होना पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

ड्राफ्ट योजना से पहले सभी हितधारकों की राय लेने का निर्देश

Khabar365newsरांची। जगन्नाथपुर मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

हिंदुस्तान पुल से नदी में कूदी महिला

Khabar365newsबोकारो। बोकारो जिले में स्थित हिंदुस्तान पुल से एक महिला द्वारा दामोदर...