झारखंडब्रेकिंग

ट्रेन से रांची लौट रहा अग्निवीर जवान नशाखुरानी का शिकार, इलाज के दौरान मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची के दीपाटोली कैंट में तैनात आर्मी के अग्निवीर जवान की कोडरमा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान ट्रेन में सफर के दौरान नशाखुरानी गैंग का शिकार हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार शाम को कोडरमा सदर अस्पताल में उसकी जान चली गई। मृतक जवान की पहचान कृष्णपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला था। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर गया था और वहां से ड्यूटी पर रांची लौट रहा था।

स्टेशन पर बदहवाश हालत में उतरा था जवान
सोमवार को कोडरमा स्टेशन पर कृष्णपाल सिंह की हालत काफी खराब थी। उसने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसे किसी ने कुछ खिला दिया है और वह ठीक महसूस नहीं कर रहा। फोन करने के कुछ देर बाद वह स्टेशन के बाहर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही रांची कैंट से सेना के कई अधिकारी कोडरमा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अब जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव मंदसौर भेजा जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ट्रेन में किसने उसे नशाखुरानी का शिकार बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन

Khabar365newsझालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान...