
रांची | अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय हरमू रोड रांची में बैठक हुई ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा उपस्थित हुए।
बैठक में संगठन के मजबूती, एवं विस्तार ,कॉलेज कमिटी, विश्विद्यालय कमिटी को पुनः गठन एवं आगामी कार्यक्रम इत्यादि विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में रांची आजसू के रांची विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में कमिटी बनाने तथा रांची विश्वविद्यालय कमिटी बनाने हेतु 5 सदस्य संयोजक मंडली का गठन किया गया जो इस प्रकार है
- रोशन कुमार नायक
- पवन कुमार सिंह
- सक्षम झा
- यश साहू
- रौनक कुमार ।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, राजेश सिंह, रौशन नायक,पवन सिंह पंकज, विवेक कुजूर,प्रेम लिंडा,मुकेश कुमार, सुमित मैती,अभिषेक कुमार,रौनक, प्रिंस लिंडा,दुर्गेश यादव, रौनक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Leave a comment