JharkhandRanchi

अकीदत्त मन्द लोगों ने दुखन शाह बाबा के मजार में चादर पोशी करने को लेकर खलारी कोयलांचल से रवाना हुए

Share
Share
Khabar365news

खलारी। खलारी कोयलांचल क्षेत्र से नौजवान कमेटी जामा मस्जिद,जेहली टॉड,महुआ धौड़ा जी टाइप से शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुखन शाह बाबा लोहरदगा में चादर पोशी को लेकर खलारी कोयलांचल से गाजेबाजे के साथ धुमधाम से रवाना हुए। चादर पोशी करने जा रहे युवकों को खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम ने अमन और शांति की दुवाओ के साथ रवाना किया। चादर पोशी करने जा रही जुलूस मस्जिद मोहल्ला से होकर केडी मुख्य मार्ग जेहलीटाड़,जी टाइप, बैंक मोड़ बाजार होते हुए लोहरदगा के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि दुखन शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स का समापन शुक्रवार को होगा। इस दो दिवसीय उर्स के आखिरी दिन कुल शरीफ व लगंर के मौके पर बड़ी तादाद में अकीदतमंद के द्वारा मजार पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी जाती है और शिरनी तकसीम की जाती। कुल शरीफ के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। अकीदतमन्दो ने बताया कि दुखन शाह बाबा के इस मजार पर अपने दुखों को लेकर सभी समुदाय के लोग अकीदत के साथ पहुंचते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं यहां सभी दुखियारी की मन्नत पूरी की जाती है ।

मौके पर जया आलम, इरफान खान,असलम अंसारी,अनुप अंसारी, सरताज अंसारी , सलीम अंसारी,जाकिर अंसारी,इस्माइल अंसारी,जहीर अंसारी,परवेज अंसारी,चांद अंसारी,दानिश अंसारी,फिरोज अंसारी, इत्तेफाक अंसारी,इकबाल अंसारी,तौफीक अंसारी,अनीस अंसारी,अनवर अंसारी,जावेद अंसारी,अशरफ खान सहित अन्य युवाओं के साथ महिला पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...