Jharkhand

लोहरदगा : एस.एस.पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन, छात्रों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट किया प्रस्तुत

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट, अमर गोस्वामी

लोहरदगा : सदर प्रखंड स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का प्रोग्राम हुआ इस प्रोग्राम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 के बच्चों ने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट एवं क्राफ्ट वर्क बनाया प्रोग्राम का उद्घाटन ग्राम स्वास्थ्य संस्थान के सचिव सी पी यादव द्वारा किया गया। श्री यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात उन्होंने सरस्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बच्चों के द्वारा बनाए गए क्राफ्ट को बारीकी से निरीक्षण किया, श्री यादव ने बच्चों के बनाए प्रोजेक्ट एवं क्राफ्ट वर्क से काफी प्रभावित दिखे और बच्चों को प्रोत्साहित किया साथ में बाल विकास विद्यालय नवाडीपाड़ा के प्रबंधक रामविलास सिंह भी उपस्थित रहे ।

श्री सिंह ने भी कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए बच्चों के द्वारा बनाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट के काम को काफी सराहा, कार्यक्रम में मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में प्रोफेसर युगल किशोर प्रसाद भी बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट से काफी प्रसन्न दिखे। जज के तौर पर प्रोफेसर ब्रजकिशोर बराइक,सत्यप्रकाश केशरी, रविशंकर द्विवेदी, सुभाष चन्द्र कौशल,और लक्ष्मी नारायण तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय में साइंस एवं क्राफ्ट एग्जीबिशन में तीन ग्रुप बनाया जिसमें ग्रुप ए में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे, ग्रुप बी में कक्षा 1 से 5 के बच्चे एवं ग्रुप सी में कक्षा नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया।कक्षा 6 से 10 के बच्चों ने वाइल्ड एनिमल्स, विंड टरबाइन ,रेस्पिरेट्री सिस्टम ,स्ट्रीट लाइट, अमेजिंग कार ट्रैक, हाइड्रो इलेक्ट्रिक,विंड मिल, ड्रिप इरीगेशन ऑफ वाटर, वोल्कानिक इरप्शन, सोर्स ऑफ वाटर, लावा लैंप बनाया।

वही ग्रुप बी के बच्चों ने वोल्केनो, लीफ वर्क, मींस ऑफ ट्रांसपोर्ट, वाटर साइकल ,एक्वेटिक एनिमल फूड चैन, टाइप्स ऑफ हाउसेस ,पॉल्यूशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाया। ग्रुप सी में वाइल्ड एनिमल्स, डॉमेस्टिक एनिमल्स ,सेंस ऑर्गन और फ्रूट्स बच्चों ने बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...