Ranchi

दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर अलर्ट, 713 संवेदनशील पंडालों और 6847 सांप्रदायिक व्यक्तियों पर रहेगी पुलिस की खास नजर

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर हर तरह से राज्य पुलिस सतर्कता बरत रही है. सभी जिले में पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने से लेकर सांप्रदायिक वारदातों में पिछले दस सालों में सक्रिय रहे लोगों को भी चिन्हित किया गया है. राज्य भर में 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया हैं. जबकि 6847 व्यक्तियों को सांप्रदायिक मानते हुए उन पर नजर रखने को कहा गया है.सीएम के साथ हुई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर की गई सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया है. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि झारखंड में कुल 713 पंडाल संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. राजधानी में 400 के करीब छोटे बड़े पंडाल बने हैं जिनमें 60 से 65 संवेदनशील श्रेणी में आते हैं. रांची जोन में कुल 642 पंडाल में 157 पंडाल, हजारीबाग जोन में 779 पंडाल में कुल 163, बोकारों जोन में 808 में 82. कोल्हान में 853 में 141 और दुमका जोन में 821 पंडालों में 170 संवेदनशील हैं. सभी संवेदनशील पंडाल को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के साथ पुरुष और महिला दोनों ही बल तैनात किया जाएगा. राज्य के वैसे लोग जो पर्व त्योहारों के दौरान पिछले 10 सालों में किसी भी तरह के सांप्रदायिक वारदातों में शामिल रहे हैं वैसे प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी पुलिस के द्वारा जुटाई गई है. पूरे राज्य भर में ऐसे लोगों की संख्या 6847 है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी पुलिस अधीक्षकों को या निर्देश दिया गया है कि वह ऐसे व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर उनसे बांड भरवाएं. सांप्रदायिक वारदातों में सबसे ज्यादा 3759 लोग हजारीबाग के हैं. वहीं रांची जोन के पांच जिलों में 1907. बोकारो में 1876, कोल्हान प्रमंडल में 405, संताल परगना जोन में 449 और पलामू जोन में 358 लोग को सांप्रदायिक तत्व के रूप में चिन्हित किया गया है. सांप्रदायिक तनाव को लेकर झारखंड के हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची, पलामू और लोहरदगा जैसे शहरों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है.

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ी पर रघुवर दास सख्त,

Khabar365newsरांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

परिसीमन के विरोध में रांची में जुटेंगे आदिवासी

Khabar365newsरांची। परिसीमन के मुद्दे को लेकर झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...