Jharkhand

अनुसूचित जाति, जनजाति के अखिल भारतीय परिसंघ ने किया रूचि कुजूर का नागरिक अभिनन्दन

Share
Share
Khabar365news

शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाता है हम इसकी ज़िम्मेदारी समझें -रूचि कुजूर

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संगठनों के परिसंघ के हज़ारीबाग जिला के ज़िलाध्यक्ष रूचि कुजूर के झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार में सदस्य बनने पर परिसंघ के द्वारा नागरिक अभिनन्दन स्वागत किया गया। हज़ारीबाग परिसदन में आयोजित समारोह में परिसंघ के भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित हो कर रूचि कुजूर को सम्मानित किया।इस अवसर पर परिसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बालगोविन्द राम,बालेश्वर रजक,अमरेंद्र रजक,महादेव रजक,राष्ट्रपति पदक विजेता डॉ बालेश्वर राम, अर्जुन रजक,प्रो जयप्रकाश रजक इत्यादि ने अपनी बात रखी और कहा की यह हमलोग के लिए गर्व की बात है कि परिसंघ कि महिला सदस्य झारखण्ड सरकार में ज़िम्मेदार पद पर मनोनीत हुई है इनके पद पर रहने पर जरूरतमंद को मदद मिलेगी। रूचि कुजूर ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग से सम्बंधित समस्याओं का निदान होगा बच्चे हमारे वर्तमान पीढ़ी है बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे तो आने वाली पीढ़ी भी खुशहाल होगी। आज के वर्तमान पीढ़ी को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है तभी समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।आज के कार्यक्रम में सर्वसम्मति से महादेव रजक को हज़ारीबाग जिला परिसंघ का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अर्जुन राम ने मनमोहक अंदाज में गायन प्रस्तुत किया जिससे सभी आगंतुक भावबिभोर हो गए। मंच संचालन राजेश्वर राम ने किया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलदीप कु रजक,गणेश कुमार रजक, राजकुमार रजक,कामेश्वर दास,अमरेंद्र रजक,सुंदर राम,श्यामलाल राम,बालेश्वर राम,विजय रजक, सुनील रजक,धरमेश्वर राम रजक, महेश रजक इत्यादि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी में डीजे बजाने पर रोक को लेकर विधानसभा में हंगामा

Khabar365newsझारखंड विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही रामनवमी के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

Khabar365newsबांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब झारखंड के मौसम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों का हमला, दो लोगों की पिटाई

Khabar365newsगुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा गांव में मंगलवार रात बच्चा...