Home Jharkhand राजस्व विभाग,आधारभूत संरचना एवं कोल कंपनी, एनटीपीसी से संबंधित भू अर्जन मामले की समीक्षात्मक बैठक
Jharkhand

राजस्व विभाग,आधारभूत संरचना एवं कोल कंपनी, एनटीपीसी से संबंधित भू अर्जन मामले की समीक्षात्मक बैठक

Share
Share

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में म्यूटेशन के लंबित मामलों को समय पर निष्पादित करने अथवा अपने लॉगिन के आवेदनों को स्पष्ट कारणों के साथ अस्वीकृत करें। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभूकों के लिए सहायता राशि अंतरण को शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं प्रक्रियाधीन लंबित आवेदन को समन्वय स्थापित कर निष्पादित करने को कहा गया।
आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजना में भूमि अधिग्रहण कानून के तहत् प्रभावितों को मिलने वाली भूमि व निर्मित मकानों, दुकानों का मुआवजा राशि सहित वन विभाग से एनओसी के लिए प्रक्रिया संपन्न करने के लिए संबंधित एजेंसी, अंचल कार्यालय की ओर से पहल कर परियोजना को समय पर पूरा करने एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अवॉर्ड रैयतों का मुआवजा राशि भुगतान के लिए निर्देशित किया गया। जुड़को एजेंसी को क्षतिपूरक वन रोपण परियोजना के तहत् 8.5 एकड क्षेत्र में वनरोपण के लिए विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू में पूरा जमीन उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा पथ निर्माण, विद्युत वितरण, संचरण आदि परियोजनाओं के लिए भू अर्जन सहित रैयतों को मिलने वाली मुआवजा राशि भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।
एनटीपीसी के साथ बैठक
उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
सोमवार को हुई बैठक में प्राथमिकता वाले गांवों का पुनर्वासन, जिला भू अर्जन द्वारा भूमि अधिग्रहण व अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की।
उपायुक्त ने चुरचू,उपरीडाड़ीकलां, उरूब,नगरी व अराहरा में ग्रामीणों के पुनर्वासन आदि के संबंध में जानकारी ली। पकरी बरवाडीह कोल परियोजना में विस्थापित हुए ग्रामीणों को विभिन्न कॉलोनियों में बसाया जा रहा है इस कार्य में आ रही कुछ समस्याओं को एनटीपीसी के अधिकारियों ने उपायुक्त के समक्ष रखा उन्होने बताया कि विस्थापितों को विस्थापन प्रमाण पत्र, आरएनआर कॉलोनी के मकानों का रजिस्ट्री,पीएएफएस द्वारा आबंटित आवासों का म्यूटेशन आदि कार्य कराने का अनुरोध किया इसपर उपायुक्त ने जल्द ही सभी बिन्दुओं पर कारवाई करने की बात कही।
बनादाग 2, जुगरा व अरहरा में
भू अर्जन मामलों पर भूमि अधिग्रहण संबंधी अधतन स्थिति की जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने बाह्य स्रोत के माध्यम से एनटीपीसी में हो रही नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में अनिमियतता की शिकायत का मामला संज्ञान में आया जो खेद जनक है इसलिए कोई भी परियोजना में किसी भी प्रकार की नियुक्ति उपायुक्त के अप्रूवल के बाद हो तथा अबतक कब कब कितनी नियुक्ति किस पद पर हुई है उन सभी अभ्यर्थियों का केवाईसी के साथ सूची उपलब्ध कराने का निर्देश एनटीपीसी के आला अधिकारियों को दिया।
बैठक में उपायुक्त के अलावे, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, डीएलएओ बिनोद कुमार, सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार,बरही एसडीओ पूनम कुजूर, बरही डीसीएलआर,सभी अंचलाधिकारी मौजूद थे l

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...