देश - विदेशब्रेकिंग

प्लेन में अल्लाहू अकबर बोलकर धमकी देनेवाला शख्स निकला हिंदू, ऐयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार; यहां का है मामला 

Share
Share
Khabar365news

लंदन से एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है। एक 41 वर्षीय भारतीय नागरिक ने EasyJet की उड़ान के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे फ्लाइट की स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। खबरों में कहा गया है अभय देवदास नायक नाम के शख्स ने फ्लाई में अल्लाहु अकबर के नारे लगाये और फ्लाइट को बम से उडाने की धमकी दी। 
क्या हुआ फ्लाइट में?
यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। EasyJet की फ्लाइट लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान, अभय देवदास नायक नाम के एक व्यक्ति ने अचानक टॉयलेट से बाहर आकर जोर-जोर से नारेबाज़ी शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, उसने बम धमकी दी और कुछ राजनीतिक भी नारे लगाए। यात्रियों के अनुसार, उस व्यक्ति ने महिला क्रू मेंबर के साथ भी धक्का-मुक्की की।

यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कुछ यात्रियों ने साहस दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया। फ्लाइट के सुरक्षित लैंड होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
क्यों दी धमकी?
जब आरोपी को काबू में लिया गया और उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से एक बटुआ और “रिफ्यूजी स्टेटस कार्ड” मिलने की बात सामने आई। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह अपनी बात अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुँचाना चाहता था। उल्लेखनीय है कि उसी समय ट्रंप स्कॉटलैंड में निजी दौरे पर थे।
कानूनी कार्रवाई और अगली सुनवाई
अभय देवदास नायक पर विमान की सुरक्षा को खतरे में डालने और हमला करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को तय की गई है। पुलिस और आतंकवाद-निरोधी इकाइयाँ घटना से जुड़े वीडियो और गवाहों के बयानों की जांच कर रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग : दिनदहाड़े फ्लैट से अपराधियों ने उड़ाए 15 लाख, पुलिस कर रही चोरों की तलाश

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।...

झारखंडब्रेकिंग

संसद में लफ्फाजी के बीच आक्रामक शब्दों की आमद

Khabar365newsसोशल मीडिया पर इन दिनों दो-तीन आक्रामक शब्द खूब लिखे जा रहे...

झारखंडब्रेकिंग

आस्था या अंधविश्वास? : मृत बेटे को जिंदा करने 7 घंटे तक प्रार्थना करता रहा परिवार

Khabar365newsचतरा में अंधविश्वास का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक...