देशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध, संसद परिसर में प्रदर्शन कर रिहाई की मांग 

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में केरल की दो ननों को तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमलावर हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद हिबी ईडन, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेताओं ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर ननों की रिहाई और न्याय की मांग की।
प्रियंका गांधी ने कहा कि गिरफ्तार ननों के साथ दुर्व्यवहार हुआ है और उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस ने ननों को गलत तरीके से पकड़ा है और उनके साथ अनुचित बर्ताव किया गया। हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस तरह की घटनाओं का विरोध करते हैं और सरकार पर दबाव बनाएंगे कि इस पर उचित कार्रवाई हो।”


प्रियंका ने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है और लोकतंत्र में किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने भी इस घटना की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नन कई वर्षों से गरीबों की सेवा कर रही थीं, लेकिन अब उन्हें एक मनगढ़ंत मामले में जेल भेज दिया गया है। वृंदा करात ने यह भी दावा किया कि एक निर्दोष आदिवासी युवक को भी इस मामले में पीटा गया और जेल भेजा गया। उन्होंने कहा, “यह कैसा कानून है जिसमें बजरंग दल या आरएसएस से जुड़े लोग खुलेआम लोगों को पीटते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है? यह सब सरकार की शह पर हो रहा है।”

वृंदा करात ने इस कार्रवाई को ईसाई समुदाय के खिलाफ एक सुनियोजित हमला बताया और कहा कि आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनके धर्मांतरण की स्वतंत्रता के लिए निशाना बनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सीपीआई का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें वृंदा करात, एनी राजा और अन्य नेता शामिल थे, बुधवार को दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचा और वहां ननों से मुलाकात की। इस बीच, राहुल गांधी ने भी एक अन्य मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर निशाना साधा, वहीं बिहार SIR मामले में भी INDIA गठबंधन के सांसदों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में UP नंबर की एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, 83 पैकेट के साथ 4 गिरफ्तार

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी के एक...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण तेज, रोज 50 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग का लक्ष्य

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsसरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर से जुड़े मामले में पुलिस...