BreakingJharkhandRamgarh

पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में रामगढ़ जिले में पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न कार्यकारी एजेंसीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी कार्यकारी एजेंसियों को उनके तहत किए जा रहे हैं योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

डीएमएफटी के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी सहायक अभियंता को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

पर्यटन विकास की दिशा में जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं उन्हें जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थलों पर ट्रेकिंग साइट, इको टूरिज्म साइट चिन्हित करने को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जिला व प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम निर्मित करने, सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अखरा निर्माण करने को लेकर भी चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।

*बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री आशिष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...