JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवासीय कार्यालय में अंबा का लगा जनता दरबार ।बड़कागांव की पूर्व विधायक सह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के द्वारा पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समस्याओं का निष्पादन किया गया

जिसमें मुख्य रूप से पीटीपीएस में कार्यकर रहे ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्या थी जिसे निष्पादन के लिए पीवीयूएनएल के सीईओ के साथ सोमवार को मिलकर निष्पादन करने का कार्य करेंगे ।पतरातू प्रखंड में अंबा प्रसाद के द्वारा दिया गया दो एम्बुलेंस जो हल्का खराबी होने के कारण दोनों एम्बुलेंस खड़ी है उस विषय में चिकित्सा प्रभारी से बात कर उसे तत्काल मरम्मत करा कर सुचारू रूप से जनता को समर्पित करने का आदेश जारी किया जिससे जनता को चिकित्सा सुविधा हेतु परेशानियों का सामना करना ना पड़े ।

बता दें कि पूर्व में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद जी के द्वारा सोमवार को जनता दरबार लगाया जाता था जिसे अब प्रत्येक शनिवार को पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में रखा जाएगा सभी जनता से आग्रह है कि जिन किन्ही को किसी तरह का कार्य हो तो शनिवार को पीटीपीएस स्थित पांच नंबर रोड में पहुंचकर अपने कार्य का निष्पादन करा सकते हैं ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, सैन्ट्रल सौंदा मुखिया तिलेश्वर साव ,बुधबाजार चीपहाउस मुखिया विकास पांडे, देवरिया मुखिया विकास कुमार, देवानंद प्रसाद ,योगेंद्र सिंह खरवार ,चंदन साव ,प्रीतम सिंह ,राजेश साव, प्रदीप साव ,अशोक प्रसाद, इमरान अंसारी,अजीत खरवार, संजू कुमार, प्रकाश कुमार, निखिल कुमार,विजय साव एवं दर्जनों जनता उपस्थित हुए ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...