हजारीबाग

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता लाई रंग, वर्षों पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। गिद्दी थाना कांड संख्या 42/20, जीआर संख्या 1628/22 के वारंटी अभियुक्त प्रीतम साव (56 वर्ष), पिता मोहन साव, निवासी ग्राम बड़का चुम्बा (पार्बगी), थाना गिद्दी, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि दिनांक 30.05.2026 को गिद्दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की अगुवाई में लगातार फरार वारंटियों और पुराने मामलों के अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर अब साफ दिखने लगा है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और सख्त निगरानी के कारण गिद्दी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार उपलब्धियां हासिल हो रही हैं।
स्थानीय लोगों के बीच भी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की कार्यशैली की चर्चा है। अपराधियों और वारंटियों पर लगातार कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गिद्दी पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि कानून से बचने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...