हजारीबाग

CEIR पोर्टल से मिली सफलता: लोहसिंघना पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार आमजन की गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार, दिनांक 30-05-2026 को लोहसिंघना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार, CEIR पोर्टल पर रजिस्टर्ड रिक्वेस्ट आईडी संख्या 202603070130271691 के वादी विजय बहादुर गुप्ता, निवासी नियर विशाल मेगा मार्ट, नूरा, हजारीबाग का मोबाइल गुम हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

इसके बाद लोहसिंघना पुलिस के सब इंस्पेक्टर पिंटू कुमार द्वारा विधिवत रूप से बरामद मोबाइल विजय बहादुर गुप्ता को सुपुर्द किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर वादी ने खुशी जाहिर करते हुए हजारीबाग पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि हजारीबाग पुलिस जनसेवा, तत्परता और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...