BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पूजा के बीच मचा हड़कंप: दीपक से बुजुर्ग महिला की साड़ी में आग लगी

Share
fire isolated over black background
Share
Khabar365news

बिहार: जिले के नगर थाना क्षेत्र के शीश महल चौक स्थित शंकर मंदिर में महाअष्टमी पूजा के दौरान मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पूजा करते समय एक बुजुर्ग महिला की साड़ी में दीपक की लौ से आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और महिला उसकी चपेट में आ गई।आस-पास खड़े लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसी महिला को आरा सदर अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद मोहल्ला निवासी शशि भूषण प्रसाद की पत्नी मंजू देवी (60) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह महाअष्टमी के अवसर पर पूजा करने मंदिर गई थीं। पूजा के दौरान दीपक की लौ से उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे यह हादसा हुआ।सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि महिला लगभग 90 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...