बिहारब्रेकिंग

बिहार में एक इंच ज़मीन ने ले ली जान, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार की राजधानी पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिर्फ एक इंच ज़मीन के विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र यादव है। 

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव विवादित जमीन पर घर निर्माण करवा रहे थे। तभी उनके भतीजे और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आकर भतीजे ने गोली चला दी। मृतक के बेटे ने कहा कि पिताजी घर बना रहे थे, चचेरे भाई और चाचा कहते थे कि नहीं बनाने देंगे… और फिर गोली मार दी। 

गांव के लोगों ने बताया कि यह झगड़ा काफी समय से चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एक इंच ज़मीन की लड़ाई इस कदर खूनी रूप ले लेगी। स्थानीय निवासी संजय यादव ने इसे दुखद और हैरान कर देने वाला बताया। घटना की जानकारी मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ (बाढ़-2) अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल को बख्तियारपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हमला सुनियोजित प्रतीत होता है, और इस मामले में शामिल बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद के सब्जी मंडी में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

Khabar365newsसरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में कल देर...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...