JharkhandRanchi

जख्म से परेशान पशु का किया गया इलाज

Share
Share
Khabar365news

डकरा : मनुष्य के समान पशु भी प्यार के भूखे होते है। उनकी शारीरिक परेशानी भी इंसानो के समान ही दर्द और परेशानियों से भरी होती है। बस फर्क है इंसान अपनी समय बताते है और पशु इसे भरे मन से पीड़ा को सहन करते रहते हैं। लेकिन उनकी पीड़ा समझने वाले भी कुछ लोग इस दुनियां में है जो पशुओं की जिंदगी बचाने का कार्य कर रहें है। कुछ ऐसा ही दृश्य डकरा मुख्य बाजार में देखने को मिला जहाँ एक भारी भरकम सांड के पैर में गम्भीर जख्म हो गई थी जिसे मोहन नगर के युवाओं की टीम के द्वारा पूरी मेडीकल उपचार कर सांड के पैर की ड्रेसिंग की गई। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व इस सांड के खुर में जख्म होने की सूचना मोहन नगर के युवाओं को मिली इसके बाद राशि डंडे के जुगाड़ के साथ युवाओं ने दल बल लगाकर भारी शरीर वाले सांड को पकड़ कर जमीन में लिटाया और डॉक्टर को बुला कर उसके पैर की ड्रेसिंग कर इंजेक्शन दिया गया था। कुछ दिन बीतने के बाद आज फिर से मोहन नगर के युवाओं ने विचार करके सांड के पैर की ड्रेसिंग की। मोहन नगर के युवाओं के द्वारा अब तक दर्जनों ऐसे पशु- पक्षियों का इलाज कर उन्हें ठीक किया गया है। इस कार्य का नेतृत्व कर रहे संदीप चौहान उर्फ घूरा चौहान ने कहा कि पशु भी समाज और प्रकृति का अंग है। मानवीयता के आधार पर लोगों को पशुओं की मदद करनी चाइए ताकि उन्हें शारीर पीड़ा से गुजरना ना पड़े। इस कार्य में मुख्य रूप से अजय चौहान सुरेंद्र चौहान कैलू मुन्नु शर्मा रवि शुक्ला पवन चौहान सोनू चौहान सतीश चौहान शेरा चौहान कुंदन चौहान रणधीर चौहान सन्नी वर्मा जीते चौहान सहित मोहन नगर युवा काफी संख्या में मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...