हजारीबाग

कोर्रा थाना की एक और बड़ी सफलता — 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, थाना प्रभारी अजीत कुमार की सतर्कता से ड्रग तस्करी पर लगा ब्रेक

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: कोर्रा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांड संख्या 192/25, धारा 21(b)/22(b)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त मिथलेश कुमार, पिता राम सेवक प्रसाद, ग्राम चुरचू, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सख्ती का स्पष्ट उदाहरण है। नशे जैसे घातक व्यापार के खिलाफ लगातार सक्रियता दिखाते हुए कोर्रा थाना प्रभारी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया है।

स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी अजीत कुमार की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है, कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और मुस्तैदी के कारण कोर्रा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में दिनदहाड़े नहीं, रात के अंधेरे में बड़ी चोरी—घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Khabar365newsकटकमसांडी, हजारीबाग। थाना क्षेत्र के लोहसिंघना गांव निवासी ममता देवी के घर...

हजारीबाग

आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर उपायुक्त का जोर, धान अधिप्राप्ति की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश

Khabar365newsहजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में...

हजारीबाग

बिरहोर टोला में लगा विशेष कैंप, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला में गुरुवार को विशेष शिविर...

हजारीबाग

15 अगस्त पर अनुमंडल से प्रखंड तक गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, ध्वजारोहण से जनसंबोधन तक तय हुई जिम्मेदारी

Khabar365newsउपायुक्त कार्यालय, हजारीबाग ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश, सभी संबंधित कार्यालयों को...