हजारीबाग

लोहसिंघना थाना की बड़ी सफलता — अपहरण और रंगदारी कांड में तीन अपराधी गिरफ्तार, थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के नेतृत्व में हुई सटीक कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना पुलिस ने अपहरण और रंगदारी के गंभीर मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा के नेतृत्व में की गई त्वरित और सटीक कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है —
1️⃣ आयुष रंजन, पिता सुखदेव नागा, निवासी रांची
2️⃣ सूरज पांडा, निवासी रतू रोड, रांची
3️⃣ रौनक सिंह, निवासी दीपूगढ़ा, हजारीबाग

मामला लोहसिंघना थाना कांड संख्या 157/25 से जुड़ा है, जो अपहरण और रंगदारी से संबंधित है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये तीनों अपराधी इलाके में सक्रिय होकर आपराधिक गतिविधियों की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बिना समय गंवाए एक विशेष टीम का गठन किया और छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि “अपराध चाहे कितना भी संगीन क्यों न हो, अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।”

स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि थाना प्रभारी केरकेट्टा की सक्रियता, सख्त नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई के कारण लोहसिंघना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगा है।

थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की इस प्रभावशाली कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर इरादा मजबूत हो और कार्रवाई निर्णायक, तो अपराधियों के लिए लोहसिंघना थाना क्षेत्र में कोई जगह नहीं बचती।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

एक घंटे के भीतर कोर्रा पुलिस ने सकुशल बरामद किया सात वर्षीय मासूम, थाना प्रभारी नेमधारी रजक की तत्परता से माता-पिता को लौटी खुशियां

Khabar365newsहजारीबाग। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण हजारीबाग के...