BreakingCrimeJharkhandPakur

एएसआई को पेड़ में बांधकर बनाया बंधक

Share
Share
Khabar365news

दो एएसआई गम्भीर रूप से घायल

दो आरोपी को पुलिस ने किया मौके से गिरफ्तार।

रविवार अहले सुबह हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगूठियां गांव में बंधक बनाए गए ट्रेक्टर चालक परेश यादव को छुड़ाने गए पुलिस दल पर कुछ लोगो द्वारा कातिलाना हमला किया गया। वही एएसआई गोविंद कुमार साहा को बंधक बनाकर पेड़ में बांध किया।

हथियारों के साथ किये गए हमले में एएसआई गोविंद कुमार साहा व एएसआई दिलीप कुमार मण्डल गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान करमु राय व सियो राय को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर गांव के ही करमु राय , सियो राय सहित मनोज यादव , फूलों देवी , जगनी देवी सहित अन्य लोगो के ऊपर मामला दर्ज की गई है।

साहेबगंज जिला अंतर्गत इस्लामपुर निवासी सुल्तान शेख की पत्थर चिप्स लदे ट्रेक्टर संख्या जेएच 16 ई 3798 गांव होते हुए गुजर रहा था कि सभी आरोपियों ने अपने घर निकट ट्रेक्टर को रोककर 5000 रुपये की रंगदारी मांगी। नही देने पर चालक को मारपीट करते हुए बंधक बना लिया गया। इसकी सूचना मिलने साथ सुबह करीब ढाई बजे मौके पर पहुंचे पुलिस पर गाली गलौच करते हुए करीब 10 -15 व्यक्तियों द्वारा लाठी , टांगा , हंसुआ , लोहे की रॉड आदि धारदार हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। जिससे एएसआई गोविंद साहा गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके हाथ व पीठ मे गम्भीर चोट आई। वही इसे पेड़ में भी बांध दिया गया।

इस दौरान पुलिस वाहन से गए चालक , जवान व चौकीदार भाग खड़े हुए। पुलिस के ऊपर हुई इस घटना की जानकारी मिलने साथ एएसआई दिलीप मंडल , मुंद्रिका प्रसाद यादव , किशोर कुमार टुडू , अजय पासवान , नैमुल अंसारी पुलिसबल के साथ गांव पहुंचने पर घात लगाए बैठे सभी आरोपियों ने पुलिस बल के ऊपर धारदार हथियारों के साथ हमला बोल दिया। जिससे एएसआई दिलीप मंडल गम्भीर रूप से घायल हो गया।

वही अन्य पुलिस पदाधिकारियो को भी चोटे आई। इसके साथ ही दो पुलिस पदाधिकारियो की आरोपियों ने वर्दी नोच डाला। पुलिस ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए दो आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा अवैध वसूली को लेकर ट्रेक्टर चालक को बंधक बनाया गया था। जिसे छुड़ाने गए पुलिसदल के ऊपर कातिलाना हमला किया गया। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोग भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

डीआईजी पहुंचे एसडीपीओ कार्यालय पतरातु ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुहजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी अंजन झा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर...

JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं शिव सह सूर्य षष्ठी प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बुधवार को पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम...