BreakingCrimeJharkhandLohardagaSocialझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

धान कूटने के दौरान साड़ी फंसने से महिला पुनम कुमारी की मौत

Share
Share
Khabar365news

कुडू प्रखण्ड के पंचायत सलगी के गांव खम्हार में दर्दनाक हादसा,

खबर 365 न्यूज लोहरदगा:- सद्दाम खान

लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के पंचायत सलगी के गांव खम्हार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। धान कूटने वाले डीजल मशीन में साड़ी फंसने से पूनम कुमारी नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महीला का उम्र लगभग 30 वर्ष बताया जा रहा हैं मृतक महिला के पति का नाम स्व: महेंद्र गंझु है, जो पंचायत सलगी गांव खम्हार थाना कुडू जिला लोहरदगा का निवासी है।

मृतक के परिवार की स्थिति

मृतक पूनम कुमारी पति स्वर्गीय महेन्द्र गंझू के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और वह बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, जिससे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाना मुश्किल हो गया है। और बड़ा वाला बच्चा का उम्र लगभग 8 वर्ष उससे छोटा वाला बच्चा का लगभग 6 वर्ष और उससे छोटा वाला बच्चा का लगभग 3 वर्ष उम्र बताया जा रहा है यह तीनों बच्चों का उम्र अनुमानीत के हिसाब से लगाया गया है यह तीन बच्चे हैं जो बिल्कुल नादान है इन लोगों को सरकार की सहायता की अति आवश्यक है

प्रशासन से मांग

इस हादसे के बाद परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक मदद और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। गरीब परिवार को इस मुश्किल समय में प्रशासन की मदद की जरूरत है।

आर्थिक मदद की आवश्यकता

मृतक के परिवार को आर्थिक मदद की आवश्यकता है, ताकि वे अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें। प्रशासन और सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक मदद प्रदान की जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...