JharkhandRanchi

डकरा में 17 दिसम्बर से एथलेटिक्स फुटबॉल ट्रॉयल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Share
Share
Khabar365news


डकरा : गणेश स्पोरटिंग क्लब राय के तत्वाधान मे 17 दिसम्बर से झारखंड राज्य के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ियो का ट्रायल चयन प्रतियोगिता का आयोजन एनके एरिया डकरा खलारी मे किया जाएगा ।गणेश स्पोरटिंग क्लब राय के द्वारा दिनांक 17दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक झारखंड राज्य के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ियो का एनके डकरा स्टेडियम , खलारी मे दो दिवसीय ट्रायल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता मे झारखंड राज्य से किसी भी जिले के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हो सकते है । इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता मे 7 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकते है। गणेश स्पोरटिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो ने बताया है। कि इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कूल 150 खिलाड़ियो को चयनित कर के गणेश स्पोरटिंग क्लब राय के द्वारा दो साल तक नि शुल्क एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण देकर जिला एवं राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए तैयारी कराया जाएगा ।इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए प्रतेक खिलाड़ियो को 500 रू प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है। पंजीकरण (Registration) कराने की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर तक रखी गई है ।अधिक जानकारी के लिए इस 7485857696, 8340792709 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...