Home Jharkhand हजारीबाग नगर निगम के द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान
Jharkhand

हजारीबाग नगर निगम के द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान

Share
Share

नगर आयुक्त सह प्रशासक के मार्गदर्शन में हजारीबाग नगर निगम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं तथा नगर निगम टीम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जहां एक ओर स्वयंसेवी सहायता की महिलाओं के द्वारा लोगों के बीच सघन जागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्त झारखंड ,नशा से होने वाले दुष्प्रभाव ,नशा से बचने के तरीके तथा इसके कुसंगति से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को शपथ दिलाकर इसको दूर करने हेतु संकल्पित किया गया। उपनगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ,कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह ,नगर मिशन प्रबंधक मधु कुमारी,आवास योजना के नोडल अभिषेक सिंह,सामुदायिक संगठनकर्ता, निरमा कुमारी, सोमी श्रीवास्तव, शांति मुकुल खालको,सामुदायिक संसाधन सेविका तथा नगर निगम की टीम के द्वारा इस वृहत कार्यक्रम के तहत विशेष रूप आसपास के वातावरण को नशा मुक्त रखने तथा इसके कुचक्र को तोड़ने हेतु सदैव प्रयासरत रहने की अपील की गई।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...