BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल के आयुष कुमार की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। बुधवार को एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2026 को आयुष कुमार का शव मिला था। इस मामले में बरहरवा थाना कांड संख्या 28/26 के तहत 9 फरवरी को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर आयुष के ममेरे भाई रोहित साहा (30 वर्ष) और उसकी मां मीना देवी (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में जो बात सामने आई, वह चौंकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक मीना देवी और रोहित साहा के बीच पिछले करीब दो साल से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। राज खुल जाने के डर से दोनों ने मिलकर आयुष का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को छुपाने की भी कोशिश की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की गई और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में फैली सनसनी पर विराम लगा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...