हजारीबाग

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने रजत जयंती पर किया पहली बार भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

युवक्तियों और महिलाओं की उमड़ी भीड़, रजत जयंती बना यादगार उत्सव

संस्कृति से जुड़ाव ही समाज की असली शक्ति : करण जायसवाल

परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ना ही असली उपलब्धि : हेमंत कुमार

हजारीबाग

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने अपने रजत जयंती वर्ष पर पहली बार भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन कर इतिहास रच दिया। शनिवार की संध्या को पूजा पंडाल परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और डांडिया की धुनों से गूंज उठा। संध्या 7 बजे दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए इस भव्य आयोजन ने देर रात 10:30 बजे तक पूरे माहौल को सांस्कृतिक उल्लास और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल के सुपुत्र एवं हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल, दैनिक समाचार के सीईओ सह समाजसेवी हेमंत कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी हेमा दा, बालाजी इंटरप्राइजेज के संचालक अभिषेक कुमार पांडे,भारत शुभम के संचालक रोहित बजाज सहित महासमिति के अध्यक्ष ,सचिव एवं कोर कमेटी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।


इसके बाद डांडिया की ताल पर युवतियों और महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने जब एक स्वर में लय पकड़कर डांडिया घुमाया तो पूरा परिसर मंत्रमुग्ध हो गया। उत्सव में बेस्ट डांसर का खिताब सलोनी गुप्ता को मिला। वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम पुरस्कार लक्ष्मी कुमारी को प्रदान किया गया। ग्रुप डांस और दुर्गा पूजा से जुड़े प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मंच से सम्मानित किया गया।
गणेश वंदना की अद्भुत प्रस्तुति समृद्धि गुप्ता ने दी, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कार का भी वितरण किया गया। पूरे आयोजन का मंच संचालन प्रमोद खंडेलवाल, सिया और एकता ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आयोजन की सफलता में नीति कुमारी और उनकी पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। करण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा रजत जयंती वर्ष पर आयोजित यह भव्य डांडिया उत्सव हजारीबाग की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। यहां उमड़ी भारी जनभागीदारी यह दर्शाती है कि हजारीबाग की जनता परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था रखती है। मैं आयोजन समिति और सभी सहयोगियों को हृदय से बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। वहीं हेमंत कुमार ने कहा कि आज का यह उत्सव केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का सशक्त उदाहरण है। युवाओं और महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता ने इसे यादगार बना दिया। परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ना ही समाज की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और विश्वास व्यक्त करता हूँ कि आने वाले वर्षों में यह उत्सव और भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। डांडिया की ताल पर झूमते कदम और उत्साह से सराबोर चेहरों ने साबित कर दिया कि हजारीबाग में संस्कृति और परंपरा का संगम आज भी पूरी ऊर्जा और जीवंतता के साथ धड़कता है। मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीपनारायण निषाद, कोषाध्यक्ष बालगोविंद निषाद, लखन निषाद,दिलीप जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, शिवदीप सिंह,प्रदीप जैन, गुड्डन सोनकर,नरेश निषाद,पवन खण्डेलवाल, शैलेंद्र यादव,अर्जुन यादव, प्रकाश सिंह,रितेश खण्डेलवाल,आशुतोष चौधरी पिकु यादव, आदित्य कुमार, अभय निषाद,अरुण पटनी, लक्ष्मण निषाद, राजेश सिन्हा,उमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता,विनोद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...