Home हजारीबाग आस्था : भक्ति और उत्साह के संग हुआ भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन, माता रानी के पट खुलते ही श्रद्धालु भाव-विभोर
हजारीबाग

आस्था : भक्ति और उत्साह के संग हुआ भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन, माता रानी के पट खुलते ही श्रद्धालु भाव-विभोर

Share
Share

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के भव्य पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

हजारीबाग :

रविवार की शाम हजारीबाग शहर के सबसे चर्चित महासमिति में से एक बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति में आस्था और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। महासमिति में शाम 5:05 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज और गगनभेदी नारों के बीच भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत 5:10 बजे माता रानी की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। जैसे ही माता का पट खोला गया और श्रद्धालुओं ने प्रथम दर्शन किए, पूरा पंडाल जय माता दी के उद्घोष से गूंज उठा। हर किसी की आंखें भक्ति से नम हो उठीं और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक एवं भावनाओं से ओतप्रोत हो गया। माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी और पंडाल परिसर भक्तों से खचाखच भर गया। उद्घाटन अवसर पर महासमिति के सचिव ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ा बाजार चौक से पंडाल परिसर तक पहुंचे। पारंपरिक गगनविधि के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं सचिव श्री निषाद का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से किया गया। इस अवसर पर महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति केवल भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, भक्ति और सामाजिक एकता की परंपरा के लिए भी जानी जाती है। हमारी यही कोशिश है कि हर श्रद्धालु माता रानी के आशीर्वाद का अनुभव करे और यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी बने। पूरे उद्घाटन समारोह के दौरान माहौल भक्त मय और उत्साहपूर्ण रहा। बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना की और माता से सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद, कोषाध्यक्ष बालगोविंद निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता,दिलीप जायसवाल,प्रदीप जैन, गुड्डन सोनकर, हेमा दा,पवन खण्डेलवाल, नरेश निषाद,प्रमोद खण्डेलवाल,दिलीप सोनी, रितेश खण्डेलवाल, आशुतोष चौधरी,अनिल मद्धेशिया, पंकज कसेरा सहित कई लोग मौजूद रहें।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

हजारीबाग

गैलेक्सी हाई स्कूल में बच्चों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

हजारीबाग। गैलेक्सी हाई स्कूल, पबरा रोड, हजारीबाग में गुरुवार को बच्चों के...